सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपने आधार को पेटीएम से ऐसे करें डीलिंक, जानें क्या हैं स्टेप्स


सुप्रीम कोर्ट का हाल ही में आया आधार कार्ड को लेकर फैसला जिसमें कोर्ट ने ऐलान किया था कि यूजर्स को अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और डिजिटल वॉलेट से लिंक करने की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि आधार अभी भी एक वैलिड फोटो और एड्रेस प्रूफ है लेकिन आपको अब अपने बैंक अकाउंट, मोबाइल कनेक्शन और दूसरी चीजों के लिए आधार कार्ड देने की जरूरत नहीं है. अगर आपने पहले से ही आधार को पेटीएम या किसी अन्य डिजिटल वॉलेट से लिंक करा रखा है और इस फैसल के बाद आप अपने आधार को ऐसी जगहों से डीलिंक कराना चाहते हैं तो यहां हम आपको स्टेप्स में बता रहे हैं कि किस तरह से आप आधार को पेटीएम से डीलिंक करा सकते हैं-
  1. सबसे पहले आपको पेटीएम के कस्टमर केयर पर फोन लगाना होगा- 01204456456
  2. इसके बाद आपको भाषा चुनना होगा.
  3. 2 नबंर को दबाने के बाद केवाईसी क्वेरी सेक्शन में जाना होगा.
  4. इसके बाद फिर आपको 1 दबाना होगा अगर आपको केवाईसी सेक्शन से जुड़ी हुई कोई जानकारी चाहिए तो.
  5. अगर आपको किसी और नंबर के लिए केवाईसी की जानकारी चाहिए तो आप 2 दबा सकते हैं.
  6. फिर आपको 1 दबाना होगा जिससे कस्टमर केयर के पास फोन लग जाएगा.
  7. इसके बाद आपको अपने पेटीएम अकाउंट का पासवर्ड डालना होगा.

  1. फिर आपको 9 दबाना होगा जिससे आप कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं.
  2. फोन लगने के बाद आपको कस्टमर केयर को ये जानकारी देनी होगी कि आप अपना आधार कार्ड पेटीएम से डीलिंक करवाना चाहते हैं.
  3. इसके बाद कस्टमर केयर अधिकारी आपसे आपका एड्रेस, ईमेल और अकाउंट की जानकारी मांगेगा.
  4. इसके बाद आपके ईमेल आइडी पर आधार कार्ड को फोटो को भेजने के लिए मेल आएगा. ये वेरिफिकेशन के लिए होगा.
  5. फोटो को भेजने के बाद आपको पास एक और ईमेल की रिक्वेस्ट आएगी.
  6. इन सभी प्रोसेस को पूरा करने के बाद 72 घंटों के बाद आपका आधार कार्ड पेटीएम से डीलिंक हो जाएगा.
  7. प्रोसेस पूरा होने पर आपको पेटीएम की तरफ से एक कंफर्मेशन मेल आएगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2022 तक मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजेगा इसरो, जल्द होगा मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण   Updated Fri, 26 Oct 2018  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. कै. शिवन ने कहा कि वाराणसी सहित देश के छह शहरों में रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वाराणसी में सेंटर स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी है। देश के छह शहरों में इक्विपमेंट सेंटर भी स्थापित किया जाना है। डॉ. शिवन शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसी सिलसिले में वह बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए। होटल क्लार्क्स ग्रैंड में पत्रकारों से बात की और कहा कि श्रीहरिकोटा से तीन जनवरी से 16 फरवरी 2019 के बीच मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया जाएगा। चेयरमैन ने इसरो के रिसर्च और इक्विपमेंट की उपयोगिता भी बताई। कहा कि जहां उद्योग, विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट ज्यादा हैं, उन क्षेत्रों में इक्विपमेंट सेंटर की मदद से अच्छा काम किया जा सकता है। यह सेंटर अगरतला, जालंधर, इंदौर, नागपुर, कोच्चि और भुवनेश्वर खोला जाएगा। जहां एकेडमिक...
अमृतसर रेल हादसाः दशहरा आयोजन की इजाज़त आख़िर किसने दी? अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुए हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि क्या जौड़ा फ़ाटक के पास धोबी घाट में दशहरा आयोजन के लिए आयोजकों ने प्रशासन और नगर निगम से इजाज़त ली थी? इस घटना के तुरंत बाद अमृतसर पुलिस ने आयोजन की अनुमति के सवाल पर साफ़ उत्तर नहीं दिया था. लेकिन डीसीपी अमरीक सिंह पवार ने जानकारी दी, ''पुलिस ने इस आयोजन की अनुमति दी थी लेकिन ये शर्त थी कि अमृतसर नगर निगम से उस जगह पर आयोजन की इजाज़त ली जाए. अगर नगर निगम अनुमति नहीं देता तो पुलिस सुरक्षा की इजाज़त का सवाल ही ख़त्म हो जाता है.'' 19 अक्टूबर को दशहरा आयोजन में हुए हादसे में 58 लोगों की जान चली गई थी और अब इसके दो दिन बाद दशहरा कमिटी के अध्यक्ष सौरभ मदन मिट्ठू ने सोशल मीडिया पर दो मिनट 14 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ''मैंने आयोजन से जुड़ी हर तरह की इजाज़त ली थी. रावण पुतले के लिए 20 फुट का घेरा रखा गया था. अमृतसर नगर निगम की ओर से पानी के टैंक और दमकल भी मंगवाए गए थे. ये दशहरा ...
कश्मीर/   सेना की टुकड़ी पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, चोट लगने से जवान शहीद बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन दस्ते की रखवाली कर रही थी सेना की टुकड़ी अनंतनाग बाइपास पर पत्थरबाजी हुई, जवान राजेंद्र सिंह के सिर में चोट आई थी  Oct 26, 2018, 09:15PM IST श्रीनगर.   अनंतनाग में प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के चलते सेना का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है। 2 साल पहले आर्मी ज्वाइन की कर्नल राजेश ने कहा- सेना की एक क्विक रेस्पॉन्स टीम बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन दस्ते को सुरक्षा दे रही थी। शाम करीब 6 बजे ये दल अनंतनाग बाईपास से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।  कर्नल के मुताबिक, सेना की टुकड़ी में जवान राजेंद्र सिंह (22) भी शामिल थे। एक पत्थर उनके सिर में लगा। उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। राजेंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। उन्होंने 2016 में आर्मी ज्वाइन की थी। सोपोर में 2 आतंकी ढेर, लांस नायक शहीद ...