सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

2022 तक मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजेगा इसरो, जल्द होगा मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 

 Updated Fri, 26 Oct 2018 
ISRO to send humans to space by 2022
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. कै. शिवन ने कहा कि वाराणसी सहित देश के छह शहरों में रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वाराणसी में सेंटर स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी है। देश के छह शहरों में इक्विपमेंट सेंटर भी स्थापित किया जाना है। डॉ. शिवन शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसी सिलसिले में वह बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए। होटल क्लार्क्स ग्रैंड में पत्रकारों से बात की और कहा कि श्रीहरिकोटा से तीन जनवरी से 16 फरवरी 2019 के बीच मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया जाएगा। चेयरमैन ने इसरो के रिसर्च और इक्विपमेंट की उपयोगिता भी बताई।
कहा कि जहां उद्योग, विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट ज्यादा हैं, उन क्षेत्रों में इक्विपमेंट सेंटर की मदद से अच्छा काम किया जा सकता है। यह सेंटर अगरतला, जालंधर, इंदौर, नागपुर, कोच्चि और भुवनेश्वर खोला जाएगा। जहां एकेडमिक इंस्टीट्यूट अधिक हैं, वहां रिसर्च सेंटर खोले जाने हैं। इसकी मदद से गुणवत्ता परक शोध संभव होगा। गुवाहाटी, जयपुर, कन्याकुमारी, वाराणसी, कुरुक्षेत्र और पटना में रिसर्च सेंटर की भूमि तलाशी जा रही है। देश की 75 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। कृषि क्षेत्र में एडवांस तकनीक पर योजना भी बनाई गई है। अच्छी तकनीक से कृषि क्षेत्र को और बेहतर बनाया जा सकता है।

गोरखपुर में भी खुल सकता है रिसर्च सेंटर

चेयरमैन ने कहा कि गोरखपुर ऐसा क्षेत्र है, जहां रिसर्च की सर्वाधिक जरूरत महसूस की जा रही है। गोरखपुर विश्वविद्यालय रिसर्च सेंटर खोलने का प्रस्ताव भेजे तो इसरो सकारात्मक फैसला लेगा। गोरखपुर में रिसर्च सेंटर खोला जा सकता है।

स्वदेशी तकनीक से चंद्रमा पर पहुंचेंगे

चंद्रमा पर पहुंचने के लिए इसरो स्वदेशी तकनीक पर काम कर रहा है। अभी नासा की मदद ली जा रही है। 2021 तक स्वदेशी तकनीक विकसित हो जाएगी। डॉ. शिवन ने कहा कि इसरो की साख दुनिया में बढ़ी है। दुनिया के विकासशील देश भी इसरो की मदद से सेटेलाइट का प्रक्षेपण करा रहे हैं।

चार सेटेलाइट प्रक्षेपित करके डिजिटल इंडिया योजना को प्रभावी बनाने की कवायद

इसरो प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण डिजिटल इंडिया योजना को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए चार सेटेलाइट अंतरिक्ष में छोडे़ जाएंगे। दो सेटेलाइट नवंबर, दिसंबर में प्रक्षेपित किए जाने हैं। दो सेटेलाइट 2019 में प्रक्षेपित किए जाएंगे। ऐसा हुआ तो नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sardar Patel statue inauguration on Wednesday: World’s tallest statue in 10 points If you are about 5.6 feet tall, the giant State of Unity is 100 times larger than you. An engineering marvel completed in a record time of 33 months, the world’s largest statue — Sardar Patel statue or the Statue of Unity — will be inaugurated during a gala function on Sardar Vallabbhai Patel’s birthday on October 31st. Prime Minister Narendra Modi, who had laid the foundation stone for the project on 31 October, 2013, will also be the one to inaugurate it on Wednesday. Double the height of the world famous Statue of Liberty in New York, the Sardar Patel statue near the Narmada Dam in Gujarat is not only the tallest one in the world but also the one to be completed in the shortest time. The construction period of the 182-metre-long Statue of Unity took 33 months to complete while China’s Spring Temple Buddha statue, which was the longest so far, took 11 years. Here is a list of 10 interesting ...
अमृतसर रेल हादसाः दशहरा आयोजन की इजाज़त आख़िर किसने दी? अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुए हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि क्या जौड़ा फ़ाटक के पास धोबी घाट में दशहरा आयोजन के लिए आयोजकों ने प्रशासन और नगर निगम से इजाज़त ली थी? इस घटना के तुरंत बाद अमृतसर पुलिस ने आयोजन की अनुमति के सवाल पर साफ़ उत्तर नहीं दिया था. लेकिन डीसीपी अमरीक सिंह पवार ने जानकारी दी, ''पुलिस ने इस आयोजन की अनुमति दी थी लेकिन ये शर्त थी कि अमृतसर नगर निगम से उस जगह पर आयोजन की इजाज़त ली जाए. अगर नगर निगम अनुमति नहीं देता तो पुलिस सुरक्षा की इजाज़त का सवाल ही ख़त्म हो जाता है.'' 19 अक्टूबर को दशहरा आयोजन में हुए हादसे में 58 लोगों की जान चली गई थी और अब इसके दो दिन बाद दशहरा कमिटी के अध्यक्ष सौरभ मदन मिट्ठू ने सोशल मीडिया पर दो मिनट 14 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ''मैंने आयोजन से जुड़ी हर तरह की इजाज़त ली थी. रावण पुतले के लिए 20 फुट का घेरा रखा गया था. अमृतसर नगर निगम की ओर से पानी के टैंक और दमकल भी मंगवाए गए थे. ये दशहरा ...