सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं


विवाद/ सीबीआई में सरकार के दखल के विरोध में राहुल ने दी गिरफ्तारी, कहा- मोदी सच से छिप नहीं सकते

लोधी रोड पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी।लोधी रोड पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी।
  • दिल्ली में दयाल सिंह कॉलेज से सीबीआई मुख्यालय तक राहुल के नेतृत्व में मार्च निकाला गया
  • राहुल ने बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन किया, बस में बैठकर पुलिस स्टेशन गए

Oct 26
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ शुक्रवार को सीबीआई मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। राहुल ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी और लोधी रोड पुलिस स्टेशन भी गए। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का पैसा चुराया है। वे भाग सकते हैं, लेकिन बच नहीं सकते। कांग्रेस ने सीबीआई में सरकार के दखल का आरोप लगाया और देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। दिल्ली में प्रदर्शन की कमान राहुल ने संभाली थी।

सीबीआई मुख्यालय पर राहुल के साथ अशोक गहलोत, अहमद पटेल, मोतीलाल वोरा, वीरप्पा मोइली और आनंद शर्मा जैसे नेताओं ने प्रदर्शन किया। लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, सीपीआई नेता डी राजा और तृणमूल के नदीमुल हक भी विरोध में शामिल हुए।



राहुल का आरोप- वर्मा को छुट्टी पर भेजने के पीछे मोदी का हाथ
राहुल ने इससे पहले गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- सीबीआई विवाद राफेल से जुड़ा हुआ है। सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है। सीबीआई चीफ पर कार्रवाई इसलिए हुई, क्योंकि वे राफेल से जुड़े मामले की जांच शुरू करने वाले थे। उनके कमरे को सील किया गया और जो दस्तावेज उनके पास थे, वे ले लिए गए। राफेल से जुड़े सबूतों को मिटाने के लिए यह काम रात दो बजे किया गया। देश नरेंद्र मोदी को छोड़ेगा नहीं, विपक्ष भी उन्हें नहीं छोड़ेगा।


सीबीआई कैसे पहुंचा राफेल का मामला?
अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर में दावा किया गया है कि सीबीआई चीफ अालोक वर्मा जिन मामलों को देख रहे थे, उनमें सबसे संवेदनशील केस राफेल डील से जुड़ा था। दरअसल, 4 अक्टूबर को ही वर्मा को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और वकील प्रशांत भूषण की तरफ से 132 पेज की एक शिकायत मिली थी। इसमें कहा गया था कि फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की सरकार की डील में गड़बड़ी हुई है। आरोप था कि हर एक प्लेन पर अनिल अंबानी की कंपनी को 35% कमीशन मिलने वाला है। दावा है कि आलोक वर्मा को जब हटाया गया, तब वे इस शिकायत के सत्यापन की प्रक्रिया देख रहे थे।

माेइन कुरैशी के मामले की जांच से शुरू हुआ रिश्वतखोरी विवाद
सीबीआई में नंबर-2 अफसर राकेश अस्थाना मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े मामले की जांच कर रहे थे। इस जांच के दौरान हैदराबाद का सतीश बाबू सना भी घेरे में आया। एजेंसी 50 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन के मामले में उसके खिलाफ जांच कर रही थी। सना ने सीबीआई चीफ को भेजी शिकायत में कहा कि अस्थाना ने इस मामले में उसे क्लीन चिट देने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगे थे।
बस में बैठकर लोधी रोड पुलिस स्टेशन जाते राहुल गांधी।बस में बैठकर लोधी रोड पुलिस स्टेशन जाते राहुल गांधी।
राहुल ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर गिरफ्तारी दी।राहुल ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर गिरफ्तारी दी।
सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद राहुल लोधी रोड पुलिस स्टेशन रवाना हुए।सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद राहुल लोधी रोड पुलिस स्टेशन रवाना हुए।
राहुल ने राफेल विमान पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कटआउट के साथ प्रदर्शन किया।राहुल ने राफेल विमान पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कटआउट के साथ प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं के साथ बस पर बैठे राहुल गांधी।कार्यकर्ताओं के साथ बस पर बैठे राहुल गांधी।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी।मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अमृतसर रेल हादसाः दशहरा आयोजन की इजाज़त आख़िर किसने दी? अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुए हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि क्या जौड़ा फ़ाटक के पास धोबी घाट में दशहरा आयोजन के लिए आयोजकों ने प्रशासन और नगर निगम से इजाज़त ली थी? इस घटना के तुरंत बाद अमृतसर पुलिस ने आयोजन की अनुमति के सवाल पर साफ़ उत्तर नहीं दिया था. लेकिन डीसीपी अमरीक सिंह पवार ने जानकारी दी, ''पुलिस ने इस आयोजन की अनुमति दी थी लेकिन ये शर्त थी कि अमृतसर नगर निगम से उस जगह पर आयोजन की इजाज़त ली जाए. अगर नगर निगम अनुमति नहीं देता तो पुलिस सुरक्षा की इजाज़त का सवाल ही ख़त्म हो जाता है.'' 19 अक्टूबर को दशहरा आयोजन में हुए हादसे में 58 लोगों की जान चली गई थी और अब इसके दो दिन बाद दशहरा कमिटी के अध्यक्ष सौरभ मदन मिट्ठू ने सोशल मीडिया पर दो मिनट 14 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ''मैंने आयोजन से जुड़ी हर तरह की इजाज़त ली थी. रावण पुतले के लिए 20 फुट का घेरा रखा गया था. अमृतसर नगर निगम की ओर से पानी के टैंक और दमकल भी मंगवाए गए थे. ये दशहरा ...
2022 तक मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजेगा इसरो, जल्द होगा मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण   Updated Fri, 26 Oct 2018  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. कै. शिवन ने कहा कि वाराणसी सहित देश के छह शहरों में रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वाराणसी में सेंटर स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी है। देश के छह शहरों में इक्विपमेंट सेंटर भी स्थापित किया जाना है। डॉ. शिवन शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसी सिलसिले में वह बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए। होटल क्लार्क्स ग्रैंड में पत्रकारों से बात की और कहा कि श्रीहरिकोटा से तीन जनवरी से 16 फरवरी 2019 के बीच मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया जाएगा। चेयरमैन ने इसरो के रिसर्च और इक्विपमेंट की उपयोगिता भी बताई। कहा कि जहां उद्योग, विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट ज्यादा हैं, उन क्षेत्रों में इक्विपमेंट सेंटर की मदद से अच्छा काम किया जा सकता है। यह सेंटर अगरतला, जालंधर, इंदौर, नागपुर, कोच्चि और भुवनेश्वर खोला जाएगा। जहां एकेडमिक...
एनालिसिस / हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं विराट, सचिन जितने वनडे खेले तो 80 से ज्यादा शतक बना लेंगे Next अभी सचिन से दोगुना रफ्तार से शतक बना रहे हैं कोहली सचिन ने 39 की उम्र में रिटायरमेंट लिया, तब तक 452 पारियों में 49 शतक लगाए थे 30 साल के विराट के अब तक 205 पारियों में 37 वनडे शतक 25 oct 2018: खेल डेस्क.  विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को खेले गए सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने महज 213 मैच की 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन को 10 हजार रन पूरे करने के लिए 259 पारियां लगी थीं। सचिन ने 342वें वनडे की 331वीं पारी में 37वां शतक लगाया था। विराट उनसे 126 कम पारियां खेलकर ही 37वें शतक तक पहुंच गए। सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए। हर नौ पारियों में उनका एक शतक बना। विराट की अब तक के करियर में हर पांच पारी में एक शतक बनाने की रफ्तार है। विराट इसी रफ्तार से खेले तो वनडे की 331 पारियों तक वे 60 शतक बना सकते हैं। यदि वे सचिन के बराबर 463 वनडे खेल पाए और ऐसा ही फॉर्म बरकरार रहा तो उनके ...