सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनालिसिस / हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं विराट, सचिन जितने वनडे खेले तो 80 से ज्यादा शतक बना लेंगे

  • अभी सचिन से दोगुना रफ्तार से शतक बना रहे हैं कोहली
  • सचिन ने 39 की उम्र में रिटायरमेंट लिया, तब तक 452 पारियों में 49 शतक लगाए थे
  • 30 साल के विराट के अब तक 205 पारियों में 37 वनडे शतक
25 oct 2018:

खेल डेस्क. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को खेले गए सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने महज 213 मैच की 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन को 10 हजार रन पूरे करने के लिए 259 पारियां लगी थीं। सचिन ने 342वें वनडे की 331वीं पारी में 37वां शतक लगाया था। विराट उनसे 126 कम पारियां खेलकर ही 37वें शतक तक पहुंच गए।


सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए। हर नौ पारियों में उनका एक शतक बना। विराट की अब तक के करियर में हर पांच पारी में एक शतक बनाने की रफ्तार है। विराट इसी रफ्तार से खेले तो वनडे की 331 पारियों तक वे 60 शतक बना सकते हैं। यदि वे सचिन के बराबर 463 वनडे खेल पाए और ऐसा ही फॉर्म बरकरार रहा तो उनके शतकों की संख्या 80 से ज्यादा हो सकती है।

अगली 60 पारियों में सचिन को शतकों के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं विराट

  1. सचिनकोहली
    कुल वनडे463213
    कुल पारियां452205
    कुल रन18,42610,076
    वनडे शतक4937
    एक शतक के लिए कितनी पारियां9.225.54
    अगर विराट आगे भी हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं तो उन्हें सचिन का 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 60 पारियों और लगेंगी।
  2. रन बनाने के मामले में भी विराट का औसत सचिन से बेहतर है। विराट के अभी 10,076 रन हैं। सचिन ने वनडे करियर में 18,426 रन बनाए थे। विराट को यदि सचिन के बराबर पारियां खेलने को मिलीं तो मौजूदा रफ्तार से 452 पारी में उनके 22,216 रन होंगे।
  3. वनडे में स्ट्राइक रेट के मामले में भी विराट सचिन से बेहतर हैं। सचिन ने 463 वनडे की 452 पारियों में 86.23 के स्ट्राइक रेट से 18,426 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने 213 वनडे की 205 पारियों में 92.85 की स्ट्राइक रेट से 10,076 रन बनाए हैं।
  4. सचिन ने 71.51 के स्ट्राइक रेट से 10 हजार रन पूरे किए थे। वहीं, विराट ने 85.99 के स्ट्राइक रेट से 10 हजार रन का आंकड़ा छुआ। विराट रन औसत के मामले में भी सचिन से आगे हैं। उन्होंने 59.62, जबकि सचिन ने 44.83 की औसत से रन बनाए हैं।
  5. विराट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 30 शतक लगाए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है।
  6. पोंटिंग ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए 29 शतक लगाए थे। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं। संगकारा ने इस क्रम पर खेलते हुए 18 वनडे शतक लगाए थे। पोंटिंग और संगकारा संन्यास ले चुके हैं।
  7. कोहली ने 9000 से 10 हजार रन तक पहुंचने के लिए महज 11 पारियां खेलीं। इस साल वे सिर्फ दो बार 50 से कम के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने सबसे कम पारियों में 8000 और 9000 रन भी बनाए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अमृतसर रेल हादसाः दशहरा आयोजन की इजाज़त आख़िर किसने दी? अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुए हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि क्या जौड़ा फ़ाटक के पास धोबी घाट में दशहरा आयोजन के लिए आयोजकों ने प्रशासन और नगर निगम से इजाज़त ली थी? इस घटना के तुरंत बाद अमृतसर पुलिस ने आयोजन की अनुमति के सवाल पर साफ़ उत्तर नहीं दिया था. लेकिन डीसीपी अमरीक सिंह पवार ने जानकारी दी, ''पुलिस ने इस आयोजन की अनुमति दी थी लेकिन ये शर्त थी कि अमृतसर नगर निगम से उस जगह पर आयोजन की इजाज़त ली जाए. अगर नगर निगम अनुमति नहीं देता तो पुलिस सुरक्षा की इजाज़त का सवाल ही ख़त्म हो जाता है.'' 19 अक्टूबर को दशहरा आयोजन में हुए हादसे में 58 लोगों की जान चली गई थी और अब इसके दो दिन बाद दशहरा कमिटी के अध्यक्ष सौरभ मदन मिट्ठू ने सोशल मीडिया पर दो मिनट 14 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ''मैंने आयोजन से जुड़ी हर तरह की इजाज़त ली थी. रावण पुतले के लिए 20 फुट का घेरा रखा गया था. अमृतसर नगर निगम की ओर से पानी के टैंक और दमकल भी मंगवाए गए थे. ये दशहरा ...
2022 तक मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजेगा इसरो, जल्द होगा मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण   Updated Fri, 26 Oct 2018  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. कै. शिवन ने कहा कि वाराणसी सहित देश के छह शहरों में रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वाराणसी में सेंटर स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी है। देश के छह शहरों में इक्विपमेंट सेंटर भी स्थापित किया जाना है। डॉ. शिवन शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसी सिलसिले में वह बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए। होटल क्लार्क्स ग्रैंड में पत्रकारों से बात की और कहा कि श्रीहरिकोटा से तीन जनवरी से 16 फरवरी 2019 के बीच मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया जाएगा। चेयरमैन ने इसरो के रिसर्च और इक्विपमेंट की उपयोगिता भी बताई। कहा कि जहां उद्योग, विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट ज्यादा हैं, उन क्षेत्रों में इक्विपमेंट सेंटर की मदद से अच्छा काम किया जा सकता है। यह सेंटर अगरतला, जालंधर, इंदौर, नागपुर, कोच्चि और भुवनेश्वर खोला जाएगा। जहां एकेडमिक...
Heart touching history of Captain Virat Kohli Born 5 November 1988) is an Indian international cricketer who currently captains the India national team. An elegant right-handed batsman, Kohli is regarded as one of the best batsmen in the world. He plays for Royal Challengers Bangalore in the Indian Premier League (IPL), and has been the team's captain since Born and raised in Delhi, Kohli represented the city's cricket team at various age-group levels before making his first-class debut in 2006. He captained India Under-19s to victory at the 2008 Under-19 World Cup in Malaysia, and a few months later, made his ODI debut for India against Sri Lanka at the age of 19. Initially having played as a reserve batsman in the Indian team, he soon established himself as a regular in the ODI middle-order and was part of the squad that won the 2011 World Cup. He made his Test debut in 2011 and shrugged off the tag of "ODI specialist" by 2013 with Test hundreds in Australi...