सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 धोनी पहली बार टी-20 टीम से बाहर, वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे

धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद से वनडे और टी-20 ही खेल रहे हैं।धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद से वनडे और टी-20 ही खेल रहे हैं।
  • कोहली को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया
  • धोनी को नहीं चुने जाने पर चीफ सिलेक्टर ने कहा- ये उनके टी-20 करियर का अंत नहीं
  • चीफ सिलेक्टर ने कहा- हम टीम में विकेटकीपिंग के विकल्पों को मजबूत करना चाहते हैं
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार एकसाथ दो टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। 37 साल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेलेगा। विराट भी वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे।


क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने साफ किया, ‘‘इसे धोनी के टी-20 करियर का अंत नहीं माना जाए। टीम मैनेजमेंट विकेटकीपिंग के लिए मौजूद विकल्पों को मजबूत करना चाहता है। इसी वजह से छह टी-20 के लिए ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को चुना गया है।’’ धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद से वनडे और टी-20 ही खेल रहे हैं। 

इस साल धोनी का प्रदर्शन वनडे के मुकाबले टी-20 में बेहतर
2018वनडेटी-20
मैच177
रन245123
शतक00
अर्द्धशतक01
सर्वोच्च42*52*
औसत27.2241.00
स्ट्राइक रेट68.25155.70

वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली तीन टी-20 सीरीज के लिए टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडेय, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शाहबाज नदीम।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू होने वाली तीन टी-20 सीरीज के लिए टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और खलील अहमद।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट की सीरीज के लिए टीम
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

जाधव दो वनडे के लिए टीम में
इस बीच, ऑलराउंडर केदार जाधव भी वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुन लिए गए हैं। पहले खबरें आई थीं कि उन्हें आखिरी दो वनडे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। चौथा वनडे 29 अक्टूबर और पांचवां वनडे 1 नवंबर को खेला जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अमृतसर रेल हादसाः दशहरा आयोजन की इजाज़त आख़िर किसने दी? अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुए हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि क्या जौड़ा फ़ाटक के पास धोबी घाट में दशहरा आयोजन के लिए आयोजकों ने प्रशासन और नगर निगम से इजाज़त ली थी? इस घटना के तुरंत बाद अमृतसर पुलिस ने आयोजन की अनुमति के सवाल पर साफ़ उत्तर नहीं दिया था. लेकिन डीसीपी अमरीक सिंह पवार ने जानकारी दी, ''पुलिस ने इस आयोजन की अनुमति दी थी लेकिन ये शर्त थी कि अमृतसर नगर निगम से उस जगह पर आयोजन की इजाज़त ली जाए. अगर नगर निगम अनुमति नहीं देता तो पुलिस सुरक्षा की इजाज़त का सवाल ही ख़त्म हो जाता है.'' 19 अक्टूबर को दशहरा आयोजन में हुए हादसे में 58 लोगों की जान चली गई थी और अब इसके दो दिन बाद दशहरा कमिटी के अध्यक्ष सौरभ मदन मिट्ठू ने सोशल मीडिया पर दो मिनट 14 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ''मैंने आयोजन से जुड़ी हर तरह की इजाज़त ली थी. रावण पुतले के लिए 20 फुट का घेरा रखा गया था. अमृतसर नगर निगम की ओर से पानी के टैंक और दमकल भी मंगवाए गए थे. ये दशहरा ...
एनालिसिस / हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं विराट, सचिन जितने वनडे खेले तो 80 से ज्यादा शतक बना लेंगे Next अभी सचिन से दोगुना रफ्तार से शतक बना रहे हैं कोहली सचिन ने 39 की उम्र में रिटायरमेंट लिया, तब तक 452 पारियों में 49 शतक लगाए थे 30 साल के विराट के अब तक 205 पारियों में 37 वनडे शतक 25 oct 2018: खेल डेस्क.  विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को खेले गए सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने महज 213 मैच की 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन को 10 हजार रन पूरे करने के लिए 259 पारियां लगी थीं। सचिन ने 342वें वनडे की 331वीं पारी में 37वां शतक लगाया था। विराट उनसे 126 कम पारियां खेलकर ही 37वें शतक तक पहुंच गए। सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए। हर नौ पारियों में उनका एक शतक बना। विराट की अब तक के करियर में हर पांच पारी में एक शतक बनाने की रफ्तार है। विराट इसी रफ्तार से खेले तो वनडे की 331 पारियों तक वे 60 शतक बना सकते हैं। यदि वे सचिन के बराबर 463 वनडे खेल पाए और ऐसा ही फॉर्म बरकरार रहा तो उनके ...
TEAM INDIA NUMBER ONE IN ICC'S TEST RANKINGS see latest Test, ODI and T20 ICC has declared the latest Test, ODI and T20 rankings. In the Test team India has been ranked number one with 125 rating; South African team with 106 points is second and Australia is at number three with the same number of points. England, playing the same Test series with India, is at the fifth spot with 97 points. If it is a matter of one-day rankings, then England's team is on number one and Indian team remained on No. 2. Engald have 127 Points while india have 121. New Zealand is on third with 112 points, South Africa is on fourth with 110 points, while Pakistan is at fifth position with 104 points. Like the ODI, the Indian team is in second place in T20. Team India has 124 points and Pakistan is in first place with 132 points. Australia are third with 122 points, England fourth with 117 points and New Zealand is at number five with 116 points.