अपने आधार को पेटीएम से ऐसे करें डीलिंक, जानें क्या हैं स्टेप्स सुप्रीम कोर्ट का हाल ही में आया आधार कार्ड को लेकर फैसला जिसमें कोर्ट ने ऐलान किया था कि यूजर्स को अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और डिजिटल वॉलेट से लिंक करने की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि आधार अभी भी एक वैलिड फोटो और एड्रेस प्रूफ है लेकिन आपको अब अपने बैंक अकाउंट, मोबाइल कनेक्शन और दूसरी चीजों के लिए आधार कार्ड देने की जरूरत नहीं है. अगर आपने पहले से ही आधार को पेटीएम या किसी अन्य डिजिटल वॉलेट से लिंक करा रखा है और इस फैसल के बाद आप अपने आधार को ऐसी जगहों से डीलिंक कराना चाहते हैं तो यहां हम आपको स्टेप्स में बता रहे हैं कि किस तरह से आप आधार को पेटीएम से डीलिंक करा सकते हैं- Image Source सबसे पहले आपको पेटीएम के कस्टमर केयर पर फोन लगाना होगा- 01204456456 इसके बाद आपको भाषा चुनना होगा. 2 नबंर को दबाने के बाद केवाईसी क्वेरी सेक्शन में जाना होगा. इसके बाद फिर आपको 1 दबाना होगा अगर आपको केवाईसी सेक्शन से जुड़ी हुई कोई जानकारी चाहिए तो. अगर आपको किसी और नंबर के लिए केवाईसी की जानकार...